
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी /सदस्य, जसपुर क्षेत्र के सम्मानित जनता जैसा कि आपको पता है कि ठाकुर मंदिर के पास मूर्ति स्थापना को लेकर वर्तमान विधायक , पूर्व विधायक के बीच कहा सुनी हो गई थी ,इसी बीच दोनों की तरफ से सोशल मीडिया पर आकर आपस में 20 अप्रैल को बी एस वी इंटर कॉलेज में आमने-सामने आने की चुनौती दी गई थी ,दोनों ने एक दूसरे की चुनौती को स्वीकार किया लेकिन व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, शासन, प्रशासन, क्षेत्र की सम्मानित जनता टकराव को नहीं चाहते थे ,इसी को लेकर व्यापार मंडल व समदर्शी संस्था ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वर्तमान माननीय विधायक जी व माननीय पूर्व विधायक जी से कई दौर की बातचीत की गई,लेकिन दोनों तरफ भारी आक्रोश था कोई भी अपनी बात से हटना नहीं चाह रहा था व दिए गए स्थान एवम् समय पर दलबल के साथ पहुंचाना चाह रहे थे अगर ऐसा टकराव हो जाता तो इन दोनों के साथ-साथ क्षेत्र के विकास ,जनता के हित में अच्छा नहीं होता । परिस्थिति को देखते हुए उत्पन्न हुए विवाद को मिटाने की हम लोगों ने पहल की , लगातार कई बार की वार्ता करने के बाद बड़ी मुश्किल से दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता के हित में टकराव न करने को माने । इस विवाद में ना कोई जीता ,ना कोई हारा, !जीता है तो दोनों का संयम, क्षेत्र जनता के प्रति प्यार व दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं ने भी संयम का परिचय दिया और अपने नेताओं की बात को माना इसके लिए व्यापार मंडल की तरफ से माननीय वर्तमान विधायक श्री आदेश कुमार चौहान जी व पूर्व विधायक माननीय श्री शैलेंद्र मोहन सिंघल जी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र है हम ईश्वर को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हम सबको सद्बुद्धि दी और हमने इस काम को करने का बीड़ा उठाया ।
व्यापार मंडल उन सभी महानुभावों राजनेताओं बुद्धिजीवियों शासन प्रशासन और आपका तहे दिल से धन्यवाद करता है जिन्होंने पर्दे के सामने, पर्दे के पीछे रहकर सहयोग किया, मेरा सभी सोशल मीडिया चलाने वालों से अनुरोध है कि इस विषय को लेकर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें समझौता होने के पश्चात जिन लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है कृपया करके वह अपनी पोस्ट को डिलीट कर दें यदि कोई डिलीट नहीं करता है और उस पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा। फिर भी यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो प्रशासन संज्ञान लेकर कानूनी कार्यवाही करें ऐसा हम प्रशासन से आग्रह करते हैं एक बार फिर आप सभी को सहयोग करने के लिए साधुवाद, आभार 🙏
निवेदक
हरिओम सिंह (अध्यक्ष )
समस्त पदाधिकारी सदस्य प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जसपुर
