


विधानसभा जसपुर के ग्राम खलिया पार पट्टी में मुख्तियार सिंह घुम्मन जी के फार्म हाउस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्मित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता जी का तमाम क्षेत्र वासियों व किसानों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया
प्रेम सिंह सहोता जी ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया आगे कहा कि हरिद्वार में 15 तारीख से प्रारंभ हो रहे किसानों के लिए चिंतन शिविर का आयोजन होगा जो चार दिन चलेगा जिसमें भंडारे का आयोजन जसपुर की ओर से किया जाएगा जिसमें हम आठ मांगों को लेकर सरकार से बात करेंगे जैसे गन्ने के पेमेंट, बिजली की समस्या ,जंगली जानवरों की समस्या आदि आदि इस चिंतन शिविर में देश भर से किसान आते हैं
स्वागत समारोह में विकासखंड जसपुर के आत्मा योजना के चैयरमेन मुख्तियार सिंह घुम्मन जी ने कहा कि यह हमारे जसपुर के क्षेत्र वासियों का सौभाग्य है की प्रेम सिंह सहोता जी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया यह उनकी मेहनत, लगन व ईमानदारी का नतीजा है
स्वागत समारोह में बूटा सिंह,अरविंदर सिंह, जागीर सिंह, पाल सिंह, कुलवंत सिंह, कुवंर सिंह, लखबीर सिंह, सुखबीर सिंह, हरजीत सिंह, बलबीर सिंह, सुखबीर सिंह, आदि तमाम देव तुल्य किसान मौजूद रहे

