
सेपियंस विद्यालय विकास नगर में दिनांक 24अप्रैल से 25 अप्रैल तक, एक दिवसीय *स्टेकेसन कैम्प* का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पांचवीं सेकक्षा सातवीं तक लगभग 121 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कैंप को विभिन्न सत्रों में बांटा गया जिसमें जल्दी उठना, जल्दी सोना, जल चिकित्सा, ब्रश करना, नहाना, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, फोन के खतरे, विज्ञान प्रयोग, विभिन्न खेल गतिविधियाँ, गणित संबंधी गतिविधियां, पर्यावरण संबंधी तथ्य, मजेदार पहेलियाँ, नाटक, नकल करना, एकल नृत्य, स्टैंड अप कॉमेडी, डीजे नाइट, मूवी शो ,दूरबीन के साथ तारों को देखना, योग और ध्यान अभ्यास तथा अन्य मनोरंजन सत्रों का भी आयोजन किया गया।
इन गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, स्वच्छता,आत्म-देखभाल, सोचने की क्षमता और रचनात्मकता बढ़ती है। यह मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में मदद करती हैं। साथ ही आत्मविश्वास, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा सेक्रेटरी महोदय श्री रवि कांत सपरा द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर अग्रसर रहने, समय के सदुपयोग, लक्ष्य को निर्धारित कर चलना तथा समाज के एवं सभी के प्रति सद्भावना रखना आदि संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रदान कीं।
कैंप के समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में इस तरह के कैंप्स का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को पुख्ता ही नहीं करते बल्कि उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
दो दिवसीय इस कैंप के सफलतापूर्वक संचालन में सुमालती उनियाल के साथ अध्यापिका मानसी पाल, संगीता शर्मा , वेदांशी, सिमरन, अनिल , संजय , रजनी , दीपिका ,काजल , स्वीकृति,अंजली क्षेत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

