


जसपुर। विकासखंड जसपुर के उप प्रधान संगठन ने बुधवार को सहायक विकास (पंचायत) अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उप प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में ग्राम प्रधानों को ₹3,500 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जबकि उप प्रधानों का मानदेय मात्र ₹500 है। संगठन ने उप प्रधानों के मानदेय को ग्राम प्रधानों के मानदेय के समकक्ष किए जाने की मांग की है।
इस दौरान शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद सानिब, सुमित सिंह, नुसरत अली, महशर जहां, प्रीति रानी, इकबाल हुसैन, समा परवीन, जसवंती देवी, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अजीम, नगमा सहित विकासखंड के कई उप प्रधान मौजूद रहे।
