

शिवालिक एकेडमी में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व नन्हे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक मूवी शो का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही बड़े पर्दे पर उनकी आयु के अनुरूप शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक फिल्म दिखाई गई।
फिल्म के दौरान बच्चों ने पॉपकॉर्न एवं जूस का भी भरपूर आनंद उठाया, जिसने उन्हें बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा अनुभव कराया। अपने मित्रों के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का यह अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक, आनंदमय एवं यादगार रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का विशेष वातावरण देखने को मिला।
फिल्म के माध्यम से बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि अनेक नई एवं प्रेरणादायक बातें भी सीखीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने कहा कि छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियाँ समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
इस गतिविधि का सफल संचालन श्रीमती शम्मी चौहान, श्रीमती प्रतिभा रानी, श्रीमती स्वाति पुन एवं वर्णिका शर्मा द्वारा किया गया।

