



जसपुर (मंटा संवाददाता)। 51वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए रुद्रपुर से एकमप्रीत कौर काशीपुर से आदित्य चौहान और शनाया पाल, और उत्तराखंड महिला टीम की कोच अर्पिता ने 51वी चैंपियनशिप में जगह बनाई जो विजयवाडा आंध्र प्रदेश में 27 सितंबर से 4अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जिला बास्केटबॉल एसो. के महासचिव अतुल चन्द्रा ने बताया कि उन्होंने 13 सितम्बर से 14 सितंबर तक देहरादून में आयोजित 22वीं राज्य चैंपियनशिप में जिला उधम सिंह नगर की टीम से प्रतिभा किया था
जिसमें उन्होंने जिले की टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चयन कर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचा जिसको देखते हुए चयन कर्ताओं ने उन्हें विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में होने वाली 51वी सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित किया । अब तीनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए कल विजयवाडा आंध्र प्रदेश के लिए निकल चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया की महिला टीम की कोच अर्पिता जी का भी राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व के लिए चयन हुआ है जो अपना कुशल मार्गदर्शन टीम के साथ साझा करेगी। जिला पंचायत सदस्य व एसो. अध्यक्ष सनी पधान जी ने भी सभी के चयन पर शुभकामनाएं दी ।आशीष कुमार सिंह मनोज राजहंस पवन बोहरा शरद यादव ने खिलाड़ियों ने बधाई दी
