





सेलाकुई/देहरादून।
पछवा दून विकास समाचार पत्र के 20वें वार्षिक आयोजन की पूरे पछवा दून क्षेत्र में भारी सराहना हो रही है। हजारों पाठकों के दिलों पर राज करने वाला पछवा दून विकास समाचार पत्र क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ अपने पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। साथ ही पी.वी. न्यूज़ पोर्टल चैनल भी जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को जनता के बीच लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सेलाकुई के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज किशोर गौंड ने पछवा दून विकास के संपादक रवि अरोड़ा एवं उनकी टीम के कार्यों से प्रभावित होकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली उत्तम नगर के संवाददाता चंद्र मोहन कपूर, पहाड़गंज दिल्ली से आए संवाददाता अनिल नंदा, गुरुग्राम (हरियाणा) से आए सरदार प्रीतम सिंह संधू, जसपुर (उधम सिंह नगर) से उस्मान अहमद तथा उधम सिंह नगर ब्यूरो से हरिओम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टीम के चार सदस्य समय पर न पहुंच पाने के कारण पंडित जी के आशीर्वाद से वंचित रह गए। इस अवसर पर पंडित पंकज किशोर गौंड ने कहा कि “रवि अरोड़ा एवं उनकी टीम पत्रकारिता के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। मेरा आशीर्वाद सदैव इनके साथ है और मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
वहीं देहरादून की प्रतिष्ठित हस्ती युधिष्ठिर कुमार मुंजाल एवं दून युधिष्ठिर पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से भी रवि अरोड़ा एवं उनकी टीम को पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं के 19 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर 20वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होंने कहा कि पछवा दून विकास समाचार पत्र केवल एक साप्ताहिक समाचार पत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के बल पर यह समाचार पत्र क्षेत्र में निरंतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है और किसी भी बड़े समाचार पत्र से कम नहीं है।

