



शिवालिक अकादमी में आयोजित हुई रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता
शिवालिक अकादमी में अंतर-सदनीय सीनियर छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवालिक, अरावली, सतपुड़ा एवं विंध्य सदन की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रथम मुकाबले में शिवालिक सदन ने अरावली सदन को 15–10, 15–12 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में सतपुड़ा सदन ने विंध्या सदन को कड़े संघर्ष के बाद 15–13, 12–15, 15–9 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अरावली सदन ने विंध्या सदन को 15–13, 15–9 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबला सतपुड़ा सदन एवं शिवालिक सदन के बीच खेला गया। सतपुड़ा सदन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15–9, 15–11 से जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने विजेता छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल प्रशिक्षक श्री अनिल तरियाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की।

