


इस अवसर पर बांस, अमलताश, अमरूद, बरगद, सिल्वर ओक, गुलमोहर इत्यादि 70 से अधिक पेड़ों का रोपण किया गया।
सैनिक कॉलोनी के अध्यक्ष श्री तीरथ तीरथ सिंह रावत जी द्वारा समिति से आग्रह किया गया था कि उनकी कालोनी में बस और अन्य तरह के फूलों के पेड़ों की अत्यंत आवश्यकता है, जिन्हें आप समिति के माध्यम से आकर हमारी कॉलोनी में वृक्षारोपण करें उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए आज 19 जुलाई को समिति द्वारा यहां 70 से अधिक वर्षों का रोपण किया गया तथा नदी के किनारे 40 बस के वृक्ष भी लगाए गए।
जिस तरह से लगातार देहरादून में वृक्षों का पतन निरंतर हो रहा है उसी क्रम में हमारी समिति द्वारा लगातार वृक्षों का रोपण करके उनकी भरपाई भी की जा रही है। वृक्षों के कटान को रोकने के लिए समिति द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार से भी बात करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि वृक्षों के अनावश्यक कटान को रोका जा सके।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला तथा सदस्यों में अमरनाथ कुमार, अनुराग शर्मा, दीपक सिंह, यशपाल बहन, राजेश बाली, गगन चावला, सोनिया तथा मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर तथा मुख्य अतिथि जोगेन्दर सिंह पुंडीर तथा सैनिक कॉलोनी के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।
Ram Kapoor
Founder and President
Clean and Green Environment Society

