


आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के पावन लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में विधानसभा विकासनगर के केदारावाला ग्राम के बूथ संख्या 136 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया.
इस शुभ अवसर पर *भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेन्द्र सिंह* ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने *एक पेड़ माँ के नाम* अभियान की शुरुआत कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण से जोड़ने का पुनीत कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। एवं हरेला पर्व को सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएँ। वृक्षारोपण के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने बूथ अध्यक्ष जी के साथ घर घर जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया एवं प्रत्येक व्यक्ति को 1 पेड़ लगाने की अपील की.
वृक्षारोपण कार्यक्रम में बूथ संख्या-136 के बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 श्री गुलशेर अली, ग्राम पंचायत सदस्य अनीस अहमद, दीपक रावत, सूर्य प्रकाश, अब्दुल सलाम, अकबरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राबिया, मनीबा, नसरीन, जावेद हसन, इब्राहिम आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

