


2d9811c9-5240-4f21-9737-0813feeb5b4b c5912b0b-6d55-48cd-8a60-6fe691b5a63e 56ab41d8-c7c9-4aa1-8b59-706c7357be3c 7099693c-c0d7-411d-9992-a42d34a37a9d 
देहरादून। कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25 जून 2026 को क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समाज सेवा संगठन नशा मुक्ति केंद्र, नया गांव तथा लास्ट होप नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भ्रमण किया गया। नयागांव चौकी प्रभारी राडार अली ने बताया की निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों केंद्रों में कुल 50 व्यक्ति उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती हैं। पुलिस टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को “जिंदगी को हां, नशे को ना” का संकल्प दिलाया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से बचाया जा सके।

