


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव मिशन को लेकर विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ को देखकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनकी संगठन के प्रति सक्रियता और जनसंपर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
महेंद्र भट्ट ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, डॉ. यूनुस चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

