


जसपुर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी के जसपुर आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर महेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की एकजुटता के बल पर मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मपाल, ओमपाल, रोहताश, हरपाल प्रजापति, जिला मंत्री सुमित प्रजापति, विजय कश्यप, नवनीत कश्यप, वीरेंद्र प्रजापति, कृष्ण कुमार, दोनों मंडल अध्यक्ष पदम पाल एवं प्रमोद सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

