


आज दिनांक 14 जुलाई, 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ डा शैलेंद्र मोहन एवं ब्लाक प्रमुख ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर एवं उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। डा धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि शिविर में कुल 1040 रोगियों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), गर्भवती महिलाओं, मानसिक रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। आवश्यकतानुसार मरीजों की जांच, एक्स-रे तथा निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
यह शिविर डॉ. डी. एम. गहलोत, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. सोनम जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. कीर्ति मेहरा (फिजिशियन), डॉ. राजीव पुनेठा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. तनुज सिंह तोमर (फिजिशियन), डॉ. आशु सिंघल (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. गीतांजलि (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. जितेंद्र, डॉ. अर्पित चौहान, डॉ. महताब तथा डॉ. हर्षिता डा अविरल डा संयम साजिद राहुल राकेश जसवन्त रवि सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सीएचओ (CHO), आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को उनके निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना था।

