


पशु प्रेमी संगठन प्रेम नगर देहरादून के सफलतम प्रयासों के द्वारा आज दिनांक 25 अक्टूबर को प्रेमनगर शमशान भूमि के निकट गौशाला का उद्घाटन किया गया। गौशाला का मुख्य उद्देश्य प्रेम नगर क्षेत्र में के आसपास घूमने वाले लावारिस गोवंश को सहारा, इलाज, खान-पान, इत्यादि प्रदान करना है। पशु प्रेमी संगठन के अध्यक्ष श्री आलोक आहूजा जी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्रेम नगर में पिछले कई वर्षों से हमारे पशु प्रेमी संगठन इस गौशाला निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा था और आज वह सफलता सभी प्रेमनगर वासियों को मिली है। इस गौशाला में हमारे क्षेत्र के आसपास घूमने वाले निराश्रित पशुओं को रखने की व्यवस्था खान-पान की व्यवस्था, इलाज की व्यवस्था एवं अधिक से अधिक सुविधाएं निराश्रित पशुओं को दिए जाने का संकल्प है।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख श्री जगदीश गिरोटी, पशु प्रेमी संगठन के अध्यक्ष आलोक आहूजा, सेवक अमित भाटिया(मोनू), पशु प्रेमी कुणाल ग्रोवर,मनजीत सिंह (टिंकू), क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति के अध्यक्ष
राम कपूर, गौरव राजपूत एवं करणी सेना संगठन के शुभम ठाकुर, संग्राम सिंह पुंडीर इत्यादि उपस्थित रहे।
