


सेलाकुई। ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल, पौंधा, राजावाला रोड, सेलाकुई में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गढ़वाली, जौनसारी, भांगड़ा और योग सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धीरज धरण सिंह परिहार एवं सरबजीत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नीरज रावत और विश्वजीत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विपुल दीप सिंह, सुखविंदर सिंह, सोनिया, नवजोत सिंह, सुमन कौशल एवं कमांडर मोनिका पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रवेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
