


सेलाकुई/देहरादून, 17 मई।
आज देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र स्थित चौधरी जावर फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन (W/F) की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को गांव-गांव तक उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर ललित चौधरी को जिला अध्यक्ष तथा रोहित चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगठन में अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न पदों पर मनोनीत कर जिम्मेदारियां दी गईं।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज़ उठाने का कार्य करती रही है। संगठन का उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर बी.डी. तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी, सूरज गॉड, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार, रियाज़ अहमद, संजय कुमार, सलीम ख़ान, राज श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और किसान हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
