




चोर बेखौफ, कई इलाके निशाने पर और पुलिस अब तक नहीं लगा पाई कोई ठोस सुराग! आखिर कब तक मिलते रहेंगे सिर्फ आश्वासन?
देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले लगभग एक माह से क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार तार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर अब तक करीब 20–25 चोरी की घटनाओं का मामला सामने आ चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है।
भगिरथी एन्क्लेव में 2–3 स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा का मकान भी शामिल है। वहीं थापा गली में भी कई जगहों पर तार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा बेखाला और निगम रोड क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि लगातार घटनाएं होने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। जब पुलिस से पूछा जाता है कि आखिर इन चोरों का पता कब तक लगाया जाएगा और कब तक उनकी गिरफ्तारी होगी, तो जवाब में सिर्फ आश्वासन मिलता है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह जल्द कब आएगा?
लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अब ये तार चोर केवल आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं।
जनता का सवाल – क्या सेलाकुई पुलिस इन चोरों तक पहुंच पाएगी या फिर चोरी का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?
📍 सेलाकुई, देहरादून
#Selaqui #DehradunNews #CableTheft #UttarakhandNews #Police #LocalNews
