





शिवालिक एकेडमी के जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने सहोदया इंटर-स्कूल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। सैपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी की जूनियर टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी यश सिंह ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। वहीं, 4×100 मीटर रिले रेस में यश सिंह, आदित्य थापा, ईशांत एवं ईशान की टीम ने बेहतरीन तालमेल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त, ईशांत नेगी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं खेल भावना का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
