



जसपुर। उत्तराखंड पंजाबी कार्यकारिणी का पुनर्गठन शहर के एक प्रसिद्ध कैफे में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का सफल संचालन हरिओम सिंह ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। संगठन की नई जिम्मेदारियों के तहत त्रिलोक अरोड़ा को जिलाध्यक्ष तथा सतीश अरोड़ा को नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार आगामी बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक अरोड़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जसपुर इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना तथा समाज के हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
बैठक में गुलशन कुमार, हरिओम अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, विनोद कुमार, राकेश अरोड़ा, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र खुराना, मनोज, संजय, प्रीतम राम रहेजा, सुरेंद्र अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरिओम अरोड़ा (पूर्व छात्र संघ सचिव) की विशेष उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संगठन की एकता, मजबूती एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

