


14 अगस्त को हरिद्वार में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर जुटेंगे समाज के लोग
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी जिला महासागर, देहरादून की प्रथम बैठक रविवार को मन्नू बिहारी पटेल नगर, देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 अगस्त को हरिद्वार में आयोजित होने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1947 का भारत विभाजन भारतीय इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक था। विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, हजारों परिवार बिछड़ गए और असंख्य लोगों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार तक करने का अवसर नहीं मिला। ऐसे में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ उन सभी ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास की इस त्रासदी से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देंगे।
बैठक में **कैलाश पाराशर, विनोद कुमार कपूर, गोविंद मोहन, विजय कथूरिया, धर्म सूरी, प्रंकज कोहली, आशीष ग्रोवर, मनोज सूरी, कोमल वोहरा, अनीता मल्होत्रा, डॉ. बबीता सभरवाल आनंद, अंजली शर्मा, पुष्पल सिंह, अनीता आनंद महेगल, ललित अरोड़ा, मंगी धवन, भूपेंद्र अवानिल, सुरेंद्र घई, हरिशन लच्छेदार, दीपक चोपड़ा, रमेश फूटेला, कमलजीत शर्मा, सुदेश शर्मा, किशोर शर्मा, अंकुर मल्होत्रा, रोमी पंडित, रवि अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, महेंद्र मंगोली, नरेश वर्मा, हिमानी गुलाटी, वीना शुक्ला, पुष्पलता डांगी, मधु साहनी, प्रगति शर्मा, डॉली महान, अम्याना घई, रोमू कपूर, डॉ. गुरदीप रैना, सुरेंद्र कालिया, पुष्प चड्ढा, सत्यमूर्ति चड्ढा, चाजगुरु स्याल, अवरचित डावर, तपिंदर हजाई, एडवोकेट बृजेश भाकर, मनीष, गजेंद्र मुगलानी, अमित भसीन (मोनू), अज़्जूर कोहली, संजीव भाटिया, आशु कुमार, सत्यपाल तलवार, विवेक भंडारी, जी. एस. आनंद एवं पी. एस. कोचर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


