


हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई, जिससे परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार ललित महिला इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं ने परीक्षा के दौरान चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसी दौरान एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी अन्य छात्राएं घबरा गईं। कुछ छात्राएं डर के कारण रोने लगीं और देखते ही देखते पूरे स्कूल में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
