


जसपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कौशल चौधरी ने 12वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे उन पीड़ित लोगों के लिए उनके शरीर की हर बूंद समर्पित है, जो समय पर रक्त न मिलने के कारण अपने परिवारों से बिछड़ जाते हैं।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सम्मानित सदस्य निशांत अरोड़ा अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। हालांकि इस बार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वे जसपुर से बाहर होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके।
कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि जसपुर का सौभाग्य है कि यहां बड़ी संख्या में रक्तदान योद्धा मौजूद हैं, जो समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं।
इस अवसर पर डॉ. शकील अहमद, रेडक्रास के मीडिया प्रभारी उस्मान, वेदानंद, डॉ. गौतम, प्रदीप, डॉ. बृजेश, वेदानंद शर्मा, नरेश सागर, डॉ. नरेश, डॉ. संदीप, डॉ. निशांत अरोड़ा, अशोक मास्टर, सुरेंद्र मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई।


